Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार का समय पर कराएं वितरण-जिला पंचायत सीईओ

हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार का समय पर कराएं वितरण-जिला पंचायत सीईओ

हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार का समय पर कराएं वितरण-जिला पंचायत सीईओ

गंभीर कुपोषित बच्चों का पंजीयन कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं कराएं मुहैया-जिला पंचायत सीईओ

जिला पंचायत सीईओ ने की महिला बाल विकास विभाग के योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

अनूपपुर 22 जनवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत सभागार में महिला बाल विकास विभाग के योजना की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार का समय पर वितरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पोषण ट्रैकर एप पर अपार एवं आभा आईडी में प्रविष्टि, पोषण पुनर्वास केन्द्रो में बच्चों की भर्ती, हितग्राहियो का समग्र सत्यापन, लाड़ली लक्ष्मी योजना छात्रवृत्ति वितरण, सेम एवं मैंम बच्चों का सत्यापन तथा उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने एवं एनआरसी में भर्ती करने के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा तथा जिले के पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे।

जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों का पंजीयन कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वन स्टाप सेंटर, आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य की समीक्षा की गई।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top