Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • 01 फरवरी: डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के लिए स्मृतियों और सेवा का विशेष दिन डूमरकछार।

01 फरवरी: डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के लिए स्मृतियों और सेवा का विशेष दिन डूमरकछार।

01 फरवरी: डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के लिए स्मृतियों और सेवा का विशेष दिन
डूमरकछार।
01 फरवरी का दिन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के जीवन में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 2000 में वे जनपद सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे। उन्होंने बताया कि इसी तिथि को उनकी इकलौती बहन का विवाह भी था, किंतु लोकतांत्रिक कर्तव्यों के निर्वहन हेतु मतदान व्यवस्था पूर्ण कर वे विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सके और विदाई के समय ही पहुंच पाए।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, मनेन्द्रगढ़ से हुई तथा वर्ष 1995 से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा की शुरुआत की। वर्ष 2000 में डोला एवं डूमरकछार कोयलांचल क्षेत्र की जनता ने उन्हें जनपद सदस्य के रूप में आशीर्वाद दिया, जिसे वे आज भी अपनी प्रेरणा मानते हैं।
नगर परिषद डूमरकछार के गठन के बाद वे निर्विरोध पार्षद एवं निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए तथा जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में भी उन्हें सेवा का अवसर मिला। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जनता जनार्दन, मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों को दिया।
डॉ. चौरसिया ने कहा कि वे आगे भी समाजहित एवं जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा से उठाते रहेंगे और जनता की सेवा एक सिपाही की तरह करते रहेंगे।

Releated Posts

निकाय सभागार में कर्मचारियों एवं जलप्रनिधियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुआ संपन्न

निकाय सभागार में कर्मचारियों एवं जलप्रनिधियों की उपस्थिति में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुआ संपन्न राजनगर- नगर परिषद डूमरकछार…

ByByVikash Sah Feb 7, 2026

जमुना कॉलरी में भव्य ‘लोकार्पण समारोह’

अनूपपुर – नगर पालिका परिषद पसान अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07, चर्च के पास जमुना कॉलरी में भव्य ‘लोकार्पण…

ByByVikash Sah Feb 3, 2026

शहडोल संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त

शहडोल संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त निर्देशशहडोल | जनकलमकमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता…

ByByVikash Sah Feb 3, 2026

बिजुरी में मिनी स्टेडियम निर्माण का विरोध तेज, फुटबॉल मैदान बचाने सड़कों पर उतरने कि तैयारी।

बिजुरी में मिनी स्टेडियम निर्माण का विरोध तेज, फुटबॉल मैदान बचाने सड़कों पर उतरने कि तैयारी।*ज्ञापन के बाद…

ByByVikash Sah Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top