Search The Query

15 जनवरी तक होगा कोदो उपार्जन

जिले में 15 जनवरी तक होगा कोदो उपार्जन

अब तक 90 क्विंटल कोदो-कुटकी उपार्जित

अनूपपुर 31 दिसंबर 2025/ रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर अनूपपुर जिले में किसानों से पहली बार हो रहे कोदो-कुटकी के उपार्जन में जिले में अब तक 14 किसानों से 64.84 क्विंटल कोदो एवं 09 किसानों से 25.07 क्विंटल का उपार्जन किया जा चुका है। जबकि कोदो उपार्जन के विरूद्ध किसानों को 46 हज़ार रूपए भुगतान किया किया गया है।

   कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देश पर जिले में किसानों की सुविधा के लिए कोदो कुटकी का उपार्जन एमपीडब्लूसीएल 01 राजेंद्रग्राम (2348003001) के उपार्जन केन्द्र् पर किया जा रहा है। उपार्जन केंद्र का विगत दिवस कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जायजा भी लिया गया है।  उपार्जन केंद्र का संचालन अमरकंटक हॉर्टिकल्चर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड,राजेंद्रग्राम (50948003) कृषक उत्पादक संगठन द्वारा किया जा रहा है। जिले के 1787 किसानों ने ई-उपार्जन पोर्टल पर अपनी फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया है। कोदो-कुटकी की खरीदी 15 जनवरी 2026 तक की जायेगी।

1 हजार रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी प्रोत्साहन राशि

      श्रीअन्न उत्पादक जिले के कृषकों से श्रीअन्न कंसोर्टियम ऑफ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (श्रीअन्न फेडरेशन) द्वारा कोदो-कुटकी का उपार्जन किया जा रहा है। खरीफ- 2025 में उत्पादित श्रीअन्न कुटकी 3500 रूपये प्रति क्विंटल एवं कोदो 2500 रुपये प्रति क्विंटल के मान से उपार्जन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कृषको को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1000 रुपये प्रति क्विंटल के मान से संबंधित कृषकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदाय किये जायेंगे।

      सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित एफएक्यू मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण उपज लेकर ही उपार्जन केंद्र पर आने की अपील की गई है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top