Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • 21 को होगा पूर्व छात्रों का समागमजुटेंगे 22 साल के छात्र एक साथआयोजन को यादगार बनाने तैयारियां अंतिम चरण में

21 को होगा पूर्व छात्रों का समागमजुटेंगे 22 साल के छात्र एक साथआयोजन को यादगार बनाने तैयारियां अंतिम चरण में

21 को होगा पूर्व छात्रों का समागम
जुटेंगे 22 साल के छात्र एक साथ
आयोजन को यादगार बनाने तैयारियां अंतिम चरण में

राजनगगर कालरी/मनेन्द्रगढ़- कोयलांचल क्षेत्र रामनगर राजनगर पौराधार बिजुरी से लगे मनेन्द्रगढ़ में 1970 में शुरू हुई सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान के पचपन साल के इतिहास में पहली बार पूर्व छात्रों का सम्मेलन होने जा रहा है, यह आयोजन 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर मनेन्द्रगढ़ में होगा । कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि 1983 से 2005 तक विद्यालय से पढ़कर निकले भैया और बहिन पूर्व छात्रों के सम्मेलन में शामिल होंगे । विद्यालय के सभी पूर्व छात्रों के सहयोग से आयोजन को लेकर रूपरेखा बनायी गयी है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरणों मे चल रही है।
सुबह 8 बजे से सम्मेलन शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक चलेगा जिसमे पूर्व और वर्तमान में कार्यरत आचार्यो का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके अलावा विद्यालय से शाम को घोष दल के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी जो भगत सिंह तिराहे होकर जैन मंदिर गुरुद्वारा विवेकानंद चौक राम मंदिर होते हुए विद्यालय में समाप्त होगी । इस दौरान शोभायात्रा का नागरिकों के द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।
आयोजन को भव्य बनाने के लिए जगह – जगह स्वागत द्वार भी बनाये जा रहे है ।
इस कार्यक्रम में देश भर से शिशु मंदिर में पूर्व में पढ़े छात्र -छात्राएं सम्मिलित हो रहे है जो कार्यक्रम को भव्य बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोयलांचल क्षेत्र रामनगर, राजनगर,पौराधार, बिजुरी झीमर, जमुना कोतमा सहित अन्य क्षेत्रों के भूतपूर्व छात्रों ने अधिक से अधिक भूतपूर्व छात्रों को कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है,साथ ही बचपन की यादें भी एक साथ एक मंच में मिलकर पूरे दिन भर के कार्यक्रम में ताजा करने का एक अवसर भूत पूर्व छात्र- छात्राओं को प्राप्त हुआ है,अपने आप में यह एक अद्भुत ही कार्यक्रम है इस कार्यक्रम में शामिल होकर एक बार हम सब फिर से बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं, विद्यालय परिवार के साथ आयोजन समिति में विद्यालय के कई पूर्व छात्र रात दिन कड़ी मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Releated Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा…

ByByVikash Sah Mar 9, 2026

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएअनूपपुर/रामनगर।जनता की मदद और गुम…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल अनूपपुर…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगअनूपपुर/जैतहरी।जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम…

ByByVikash Sah Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top