Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • आनंद उत्सव’’ मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

आनंद उत्सव’’ मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

जिले में ‘‘आनंद उत्सव’’ मनाए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

अनूपपुर 5 जनवरी 2026/ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में 14 से 28 जनवरी 2026 के मध्य ‘‘आनंद उत्सव-2026’’ मनाया जाएगा। इस हेतु जिले में विभिन्न चरणों में पंचायत स्तर से विकासखण्ड स्तर तक आयोजित किए जाने वाले आनंद उत्सव की रूपरेखा निर्धारित करने तथा कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला खेल अधिकारी, आनंद विभाग के समस्त मास्टर ट्रेनर्स, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र होंगे। जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

Releated Posts

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top