Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • जबलपुर ग्रामीण संगठन प्रभारी बनाए जाने पर मनीषा सिंह को बधाइयों का तांता

जबलपुर ग्रामीण संगठन प्रभारी बनाए जाने पर मनीषा सिंह को बधाइयों का तांता

जबलपुर ग्रामीण संगठन प्रभारी बनाए जाने पर मनीषा सिंह को बधाइयों का तांता
अनूपपुर/जबलपुर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयसिंहनगर की लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्रीमती मनीषा सिंह जी को पार्टी संगठन द्वारा जबलपुर ग्रामीण का संगठन प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
भाजपा वेंकटनगर मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह ने मनीषा सिंह जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक कर्मठ, अनुभवी एवं जनसेवा के प्रति समर्पित नेत्री को यह दायित्व सौंपा है। उनके कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से निश्चित ही जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
श्री विजय सिंह ने कहा कि मनीषा सिंह जी ने सदैव जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में गति मिलेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी विश्वास व्यक्त किया कि मनीषा सिंह जी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियाँ और तेज होंगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
अंत में मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह ने पुनः श्रीमती मनीषा सिंह जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Releated Posts

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

समाचार:भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…

ByByVikash Sah Apr 6, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न

भव्य होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्नलोहरसरा (वार्ड क्रमांक 14) – भारतीय जनता पार्टी मंडल…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top