ग्राम भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक संपन्न
आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विकासखंड कोतमा के सेक्टर क्रमांक 5 अंतर्गत ग्राम भाटाडांड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सक्रियकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समिति को पुनः सक्रिय करते हुए विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
बैठक के दौरान उपस्थित BSW छात्रों से संपर्क कर उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने एवं निर्धारित शुल्क जमा करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राम विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं की सहभागिता पर भी विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड कोतमा से श्री सरीमन साकेत, नवांकुर प्रतिनिधि श्री महेंद्र कुमार यादव, परामर्शदाता श्री प्रिंस कुमार पाण्डेय, बीएसडब्ल्यू छात्रगण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा समिति की नियमित बैठक आयोजित करने का संकल्प लिया गया।






