Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के प्री स्कूल एजुकेशन हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में बढ़ाएं नामांकन-कलेक्टर

3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के प्री स्कूल एजुकेशन हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में बढ़ाएं नामांकन-कलेक्टर

3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के प्री स्कूल एजुकेशन हेतु आंगनवाड़ी केन्द्रों में बढ़ाएं नामांकन-कलेक्टर

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अनूपपुर 23 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक लेते हुए 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के प्री-स्कूल एजुकेशन के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है, इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नामांकन हेतु स्वास्थ्य विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जाए।

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अनूपपुर जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि 7 फरवरी से जिले के 8 प्रमुख पंजीयन केंद्रों पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान उपार्जन से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रगति की भी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में श्रम विभाग से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत कंपनियों में कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने हेतु लक्ष्य निर्धारण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने विभागों से वित्तीय वर्ष के बजट की समीक्षा की और निर्देश दिए कि बजट का उपयोग समय पर, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत प्रभावी तरीके से किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर पूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा सीसी जारी करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाने, सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. के. सोनी, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top