Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप हुआ आयोजित

विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप हुआ आयोजित

विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस कैंप हुआ आयोजित

शिविर में कुल 40 विद्यार्थियों के बनाए गए लर्निंग लाइसेंस

अनूपपुर 29 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में आज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना तथा जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम के समन्वित प्रयास से विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

शिविर में जिला परिवहन अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शिविर के माध्यम से कुल 40 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।

शिविर में तुलसी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रो. विनोद कुमार कोल, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. देवेंद्र सिंह बागरी, प्रो. शाहबाज खान, प्रो. ऋषिकेष चंद्रवंशी, डॉ. संजीव द्विवेदी, डॉ. तरन्नुम सरवत एवं डॉ. बृजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत

जिले में बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर पोषण सेवाओं की पारदर्शिता,…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top