वेंकट नगर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि अर्पण
वेंकट नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मान आधा राम जी एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के श्री मान राकेश कुमार शुक्ला जी उपस्थित रहे। साथ ही अनूपपुर जिले के उपाध्यक्ष श्री आनंद केसरवानी जी, मंडल के मार्गदर्शक एवं यशस्वी मंडल अध्यक्ष श्री मान विजय सिंह राठौर जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विनोद मिश्रा जी एवं श्री रमेश गुप्ता जी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष श्री रमेश दास अहिरवार, मंडल महामंत्री श्री जितेंद्र सोनी जी, कार्यसमिति सदस्य समीर सोनी, उपाध्यक्ष श्री संकल्प दुबे जी, रूप लाल सरपंच, श्री मान त्रिवेंद्रम सिंह जी, रामनिवास सिंधौरा (बूथ अध्यक्ष), श्री अनिल अवस्थी जी, महिला मोर्चा मंत्री सुमन देवी सहित मंडल के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों पर चलकर समाज सेवा एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मंडल उपाध्यक्ष श्री संकल्प दुबे जी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




