Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • हनुमान मंदिर चोरी का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता

हनुमान मंदिर चोरी का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता

हनुमान मंदिर चोरी का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, बिजुरी पुलिस को बड़ी सफलता
बिजुरी।
नगर के हृदय स्थल स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी के मामले का बिजुरी पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। पुलिस ने मंदिर से मुकुट व दानपेटी की राशि चोरी करने वाले आरोपी को दुर्ग (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 29-30 नवंबर की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच तेज की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रामचन्द्र सिंह राठौर के रूप में हुई, जो पूर्व में भी कई जिलों में मंदिर चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद चोरी गया मुकुट और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Releated Posts

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top