Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • संपूर्णता अभियान 2.0” का आकांक्षी ब्‍लॉक पुष्पराजगढ़ में वर्चुअल माध्‍यम से हुआ शुभारंभ

संपूर्णता अभियान 2.0” का आकांक्षी ब्‍लॉक पुष्पराजगढ़ में वर्चुअल माध्‍यम से हुआ शुभारंभ

“संपूर्णता अभियान 2.0” का आकांक्षी ब्‍लॉक पुष्पराजगढ़ में वर्चुअल माध्‍यम से हुआ शुभारंभ

अभियान के सभी 6 पैरामीटर की शत-प्रतिशत पूर्णता पर दिया गया बल

अनूपपुर 28 जनवरी 2026/ भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों एवं ब्‍लॉकों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किए जाने वाले “संपूर्णता अभियान 2.0” का शुभारंभ नीति आयोग के सीईओ श्री बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम तथा अतिरिक्‍त सचिव श्री रोहित कुमार द्वारा वर्चुअल माध्‍यम से किया गया। सम्‍पूर्णता अभियान 2.0 का पूरे देश के आकांक्षी जिलों एवं ब्‍लॉकों के साथ ही अनूपपुर जिले के आकांक्षी ब्‍लॉक पुष्पराजगढ़ में भी शुभारंभ हुआ। उक्‍त कार्यक्रम में कलेक्‍ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार से मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व पुष्‍पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. बी बी चौधरी, एबीपी फेलो श्री राजश्‍वनी शर्मा सहित आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्‍यम से जुडे रहे। कार्यक्रम में नीति आयोग के सीईओ श्री बी. वी. आर. सुब्रह्मण्यम द्वारा 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक चलाए जा रहे “संपूर्णता अभियान 2.0” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अभियान के सभी 6 पैरामीटर की शत-प्रतिशत पूर्णता पर बल दिया गया।

वर्चुअल कार्यक्रम सम्‍पन्‍न होने के पश्‍चात कलेक्‍ट्रेट सभागार में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने आकांक्षी ब्‍लॉक पुष्पराजगढ़ के समग्र विकास हेतु संपूर्णता अभियान के 6 पैरामीटर्स की विस्‍तार से समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा से THR (Take Home Ration) वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पोषण सेवाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही बालिकाओं हेतु फंक्शनल टॉयलेट की स्वच्छता साथी के माध्यम से नियमित साफ-सफाई एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संपूर्णता अभियान 2.0 की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व पुष्पराजगढ़ तथा एबीपी फेलो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि अभियान के लक्ष्‍यों को समय-सीमा में प्राप्‍त किया जा सके।

उल्‍लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किए जाने वाले “संपूर्णता अभियान 2.0” का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित 6 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) को 100 प्रतिशत संतृप्ति तक पहुँचाना है। यह अभियान विभागीय समन्वय, जनभागीदारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रिय भूमिका तथा सतत निगरानी पर आधारित है।
संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख Indicators (KPIs) गर्भवती महिलाओं का 100 % पंजीकरण एवं समय पर ANC सेवाएँ, 0–6 वर्ष के बच्चों में पूर्ण टीकाकरण की संतृप्ति, THR एवं पोषण सेवाओं का पूर्ण और गुणवत्तापूर्ण वितरण, विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं की संतृप्ति, बालिकाओं हेतु फंक्शनल टॉयलेट एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना, कृषि एवं आजीविका से जुड़े चिन्हित लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करना है।

बैठक में सभी विभागों द्वारा साप्ताहिक गतिविधियों, थीम आधारित हस्तक्षेपों एवं निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। यह अभियान आकांक्षी विकासखंड पुष्पराजगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक नई गति प्रदान करेगा।

Releated Posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत

जिले में बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर पोषण सेवाओं की पारदर्शिता,…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top