Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • पटवारी अभियान चलाकर 15 दिवस में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत करें पूर्ण

पटवारी अभियान चलाकर 15 दिवस में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत करें पूर्ण

पटवारी अभियान चलाकर 15 दिवस में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत करें पूर्ण-कलेक्टरकलेक्टर ने लक्षित प्रगति न होने एवं बैठक में अनुपस्थित 7 पटवारियों पर निलंबन की कार्यवाही के दिए निर्देशकलेक्टर ने तहसील सभागार पुष्पराजगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में पटवारियों की ली बैठकअनूपपुर, 30 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज तहसील कार्यालय पुष्पराजगढ़ के सभागार में पटवारियों की बैठक लेकर फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत धीमी गति से प्रगति कर रहा है, जिसके कारण अनूपपुर जिला प्रदेश के निम्न प्रदर्शन वाले जिलों में शामिल हो गया है। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान चलाकर आगामी 15 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समयबद्धता, गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के सफल एवं पूर्ण क्रियान्वयन से किसानों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा तथा जिले की समग्र प्रगति में भी वृद्धि होगी। राजस्व प्रकरणों एवं फार्मर रजिस्ट्री में संतोषजनक प्रगति न करने तथा बैठक में बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले 7 पटवारियों पर निलंबन की कार्यवाही के निर्देश भी दिए।बैठक में कलेक्टर ने पटवारियों से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति एवं समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। पटवारियों द्वारा बताया गया कि किसानों की ई-केवाईसी लंबित होना, आधार से मोबाइल नंबर लिंक न होना तथा अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने ई-केवाईसी एवं आधार लिंकिंग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए तथा शिविरों की जानकारी पूर्व में मुनादी के माध्यम से किसानों तक पहुँचाने को कहा। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में स्थानीय युवाओं एवं मोबिलाइज़र का भी सहयोग लेने हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाए तथा उन्हें बताया जाए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है। फार्मर आईडी बनने के पश्चात पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए।बैठक में कलेक्टर ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि वे ईएचएमआरएस पोर्टल पर एक सप्ताह के भीतर ऑनबोर्ड हो एवं अवकाश संबंधी आवेदन इसी माध्यम से प्रस्तुत करें। साथ ही फौती नामांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण राजस्व विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री संजय जाट, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top