Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • किसान कल्याण वर्ष 2026” के तहत मोटरसाइकिल रैली को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

किसान कल्याण वर्ष 2026” के तहत मोटरसाइकिल रैली को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

“किसान कल्याण वर्ष 2026” के तहत मोटरसाइकिल रैली को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अनुपपुर 31 जनवरी 2026- मध्य प्रदेश शासन के “किसान कल्याण वर्ष 2026” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में आज मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य किसानों के बीच जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना, शासन की कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और किसानों को सम्मानित करना है।

इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि इस तरह की पहल किसानों के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा। रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अमरकंटक तिराहा में समाप्त हुई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, उप संचालक कृषि श्री कैलाश मगर, सहायक संचालक आत्मा श्रीमती निशा सिन्हा, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के पदाधिकारी, किसान उपस्थित रहे।

Releated Posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत

जिले में बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर पोषण सेवाओं की पारदर्शिता,…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top