Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • शहडोल संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त

शहडोल संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त

शहडोल संभाग में विकास कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त निर्देशशहडोल | जनकलमकमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय स्थित अमरकंटक सभाकक्ष में शहडोल संभाग के नगरीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त निर्देश जारी किए।कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जो ठेकेदार कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा सभी विकास कार्यों में तेजी लाकर समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों का भुगतान किसी भी स्थिति में लंबित न रहे।उन्होंने कहा कि शहडोल संभाग के पार्कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए तथा नगरीय निकायों में स्थापित की जा रही पानी की टंकियों का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए। अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं, वाटर बॉडी निर्माण एवं पार्क निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जिन नगरीय निकायों में अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, वहां सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा कार्यों में शिथिलता बरतने वाली एजेंसियों पर पैनाल्टी लगाई जाए।गंभीर लापरवाही के मामले में कमिश्नर ने अनूपपुर जिले की नगर परिषद बरगवां के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामशरण तिवारी को कार्यों के भुगतान में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने एवं सीएमओ एवं एकाउंटेंट से रिकवरी के निर्देश दिए।बैठक में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन श्री आर.पी. मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन श्री अरविंद शर्मा सहित शहडोल संभाग के समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं इंजीनियर्स उपस्थित रहे।

Srahniye

Releated Posts

अमृत हरित अभियान बना जनआंदोलन: हरियाली की ओर बढ़ा राजनगर, पर्यावरण संरक्षण के साथ सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अनूपपुर। नगर परिषद बंनगवां द्वारा संचालित ‘अमृत हरित अभियान’ ने शुक्रवार को राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

बारिश के बीच जनसेवा का संकल्प मजबूत, परिषद ने फील्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकेगी जनसेवा: नगर परिषद राजनगर ने फील्ड कर्मचारियों को दिए रेनकोट राजनगर। लगातार…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांचसमाचार:नगर में हुए…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top