Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • पीएम जनमन आवास निर्माण के शेष कार्यों को आगामी पखवाड़े में शत प्रतिशत पूर्ण करें-सीईओ जिपं
Image

पीएम जनमन आवास निर्माण के शेष कार्यों को आगामी पखवाड़े में शत प्रतिशत पूर्ण करें-सीईओ जिपं

पीएम जनमन आवास निर्माण के शेष कार्यों को आगामी पखवाड़े में शत प्रतिशत पूर्ण करें-सीईओ जिपं

सीएम हेल्पलाइन में अच्छा कार्य करने वाले पीसीओ होंगे सम्मानित

पीएम आवास समीक्षा बैठक में जिपं सीईओ ने दिए दिशा-निर्देश

अनूपपुर 3 फरवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा जनमन व आवास प्लस स्कीम के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास जनमन के शेष आवास निर्माण कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित पीएम आवास समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास) श्री उमेश द्विवेदी, सहायक सहायक परियोजना अधिकारी (शिकायत) श्रीमती शोभा मर्सकोले आवास योजना के विकासखंड समन्वयक तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने आवास निर्माण कार्य में प्रगति नहीं आने पर पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रतिदिन हितग्राहियों से संपर्क करने तथा आवास निर्माण स्थिति की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय किस्त अंतरण वाले हितग्राहियों के एक-एक कार्यों की समीक्षा कर पंचायत समन्वयक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण के संबंध में निर्देश दिए तथा कहा कि संतुष्टि के साथ अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण करने में पंचायत समन्वयक अधिकारी अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करें, अच्छा कार्य करने वाले पीसीओ को पुरस्कृत किया जाएगा उन्होंने बैठक में आवास प्लस के सत्यापन के संबंध में वेरीफायर नियुक्त करने,कार्य के संबंध मे प्रशिक्षण प्रदान करने तथा कार्य की पूर्णता के निर्देश दिए है।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top