Search The Query
  • Home
  • bhopal cm
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले को दी 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले को दी 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले को दी 747.91 करोड़ रुपए की लागत से 139 विकास कार्यों की सौगात

भक्तिभाव से शबरी मैया ने पूरे वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1450 किमी लंबा राम वन गमन पथ तैयार कर रही सरकार, सीतामढ़ी परिसर में माता शबरी की प्रतिमा अनावृत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम गंधिया से शहडोल जिले के लिए 747 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत वाले 139 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।इसमें 613 करोड़ रुपए से अधिक लागत से 79 कार्यों का लोकार्पण तथा 134 करोड़ रूपए से अधिक लागत के 60 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।

जनजातीय वर्ग का समग्र कल्याण हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग का समग्र कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में पीएम जन-मन योजना के अंतर्गत 98 करोड़ 30 लाख रुपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 401.56 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जा चुका है। हमारी सरकार ने जनजातीय समाज के नायकों की गौरव गाथाओं को शैक्षिक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

शबरी मैया को पूरे मध्यप्रदेश की ओर से नमन है, वंदन है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन्होंने नि:शब्द रहकर अपनी पुण्य भावनाओं को अमर शब्द दे दिए, ऐसी शबरी मैया को पूरे मध्यप्रदेश की ओर से नमन है, वंदन है। जिनके जूठे बेर खाकर भगवान श्री राम भी भक्तिभाव से धन्य हो गये उस माता शबरी की महिमा कौन नहीं जानता। भगवान को बेर भी भेंट देने से पहले खुद बेर का मीठापन जांच लेना भक्ति का उत्कर्ष है। यह प्रसंग हमें बताता है कि भगवान भक्त की आराधना पद्धति के नहीं, बल्कि उसके मन के भावों के भूखे होते हैं। व्यक्ति का मूल्य उसके हृदय की पवित्रता से तय होता है, जन्म से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल समाज की कुल देवी शबरी मैया हम सबके लिए सदैव आराध्य हैं, पूजनीय हैं, वंदनीय हैं। उन्होंने अपने चरित्र एवं सत्कर्मों से पूरे वनवासी और जनजातीय समाज का मान बढ़ाया।

प्रदेश में 1450 किमी लंबे राम वन गमन पथ का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शबरी माता ने बरसों भगवान श्री राम का इंतजार किया। कई साल तक राम का रास्ता निहारती रहीं। रोज अपनी कुटिया की सफाई करती रहीं कि आज नहीं, तो कल राम आएंगे। यह एक भक्त के अपने भगवान पर अटूट विश्वास का परिचायक है। हमारी सरकार ने शबरी मैया और हम सबके आराध्य भगवान श्रीराम की स्तुति के लिए श्री रामचन्द्र पथ गमन न्यास की स्थापना की है। हम प्रदेश में 1450 किमी लंबे राम वन गमन पथ का निर्माण करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को श्रीराम का विशेष स्नेह मिला। चित्रकूट में उन्होंने 11 वर्ष बिताए। ग्राम गंधिया में भी वे 11 रात रहे। इसीलिए गंधिया को भी राम वन गमन पथ विकास योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे गंधिया का विकास होगा। इस गांव के विकास के लिए सरकार ने लगभग 80 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कई अहम घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्यौहारी में 30 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने तथा वन्य जीव पर्यटन गतिविधियों के विकास-विस्तार के लिए क्षेत्रीय संजय डूबरी टाइगर रिजर्व का एक गेट ब्यौहारी की
तरफ भी खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में महुआ और कटहल बहुतायत से होता है। इसीलिए इन दोनों से बनने वाली औषधियों एवं अन्य उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में उद्योग, रोजगार एवं निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री ने यहां एक औद्योगिक विकास केंद्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जयसिंह नगर के लिए आवश्यक बायपास बनवाने तथा वर्तमान में जयसिंहनगर तहसील क्षेत्र की उप तहसील आमाडीह को परीक्षण कराकर तहसील बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की जनता ने सरकार की विकास नीतियों पर भरोसा जताया है, इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे।

Releated Posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में किया वाटर पार्क का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के धनपुरी में किया वाटर पार्क का लोकार्पण सच्चा वादा-पक्का काम…

ByByVikash Sah Feb 8, 2026

महिला सशक्तिकरण की मिसाल गढ़ता मध्यप्रदेश ✨

महिला सशक्तिकरण की मिसाल गढ़ता मध्यप्रदेश ✨ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ से किया योजनाओं का विशाल…

ByBysaraswatinews.com Sep 12, 2025

नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव

भोपाल ब्यूरो।जनकलम संपादक विकास कुमारमध्यप्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए नगर पालिका…

ByBysaraswatinews.com Sep 12, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top