Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारी आपसी सामंजस्य से कराएं- कलेक्टर

वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारी आपसी सामंजस्य से कराएं- कलेक्टर

वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारी आपसी सामंजस्य से कराएं- कलेक्टर

सिविल सर्जन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का समय-समय पर सतत निरीक्षण करें- कलेक्टर

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर 9 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण आपसी सामंजस्य के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे वन मंडलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर वन भूमि से संबंधित प्रकरणों, निर्माण कार्यों एवं विकास योजनाओं की जानकारी साझा करें, ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का समय-समय पर सतत निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर विस्तार किया जाए तथा ‘परख ऐप’ का गंभीरता के साथ प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री पंचोली ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं सहित 0 से 6 माह, 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों का एफआरएस तथा ई-केवाईसी एवं आधार सत्यापन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधार सहित अन्य तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु अभियान मोड में गांव-गांव कैंप आयोजित की जाए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने अमरकंटक में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं, मजिस्ट्रेटियल ड्यूटी, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से जिले में निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाहों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर विवाह हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने बताया कि अप्रैल माह से जनगणना कार्य प्रारंभ होगा। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संवाद स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में खनिज, उद्यानिकी, सहकारिता, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में वन मंडलाधिकारी अनूपपुर श्री डेविड व्यंकटराव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

jankalam

Releated Posts

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अनूपपुर में जिला कार्यालय का भूमिपूजन

समाचार:भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय…

ByByVikash Sah Apr 6, 2026

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में गूंजा वैचारिक मंथन

अनूपपुर संवाददाताअनूपपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित पंडित…

ByByVikash Sah Mar 20, 2026

महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को…

ByByVikash Sah Mar 11, 2026

हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न

भव्य होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्नलोहरसरा (वार्ड क्रमांक 14) – भारतीय जनता पार्टी मंडल…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top