Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रावधान की उम्मीद: डॉ. चौरसिया

रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रावधान की उम्मीद: डॉ. चौरसिया

रोजगार सृजन के लिए ठोस प्रावधान की उम्मीद: डॉ. चौरसिया
डूमरकछार। नगर परिषद डूमरकछार के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया ने कहा है कि मध्यप्रदेश में प्रस्तुत होने वाला आगामी बजट युवाओं, रोजगार और कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस बार रोजगार सृजन को लेकर ठोस और प्रभावी प्रावधान करेगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यापक स्तर पर लाभ मिल सके।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि सरकार का विशेष फोकस युवा सशक्तिकरण पर रहने की संभावना है। बजट में शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं। तकनीकी प्रशिक्षण, स्टार्टअप को प्रोत्साहन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यदि बजट में युवाओं के लिए कौशल उन्नयन कार्यक्रम, स्वरोजगार योजनाएं और उद्योगों को बढ़ावा देने वाले कदम शामिल होते हैं तो इससे प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
डॉ. चौरसिया ने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और उससे जुड़े रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी बजट में विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। किसानों और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को गांवों में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला होगा।

í

Releated Posts

अमृत हरित अभियान बना जनआंदोलन: हरियाली की ओर बढ़ा राजनगर, पर्यावरण संरक्षण के साथ सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अनूपपुर। नगर परिषद बंनगवां द्वारा संचालित ‘अमृत हरित अभियान’ ने शुक्रवार को राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

बारिश के बीच जनसेवा का संकल्प मजबूत, परिषद ने फील्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकेगी जनसेवा: नगर परिषद राजनगर ने फील्ड कर्मचारियों को दिए रेनकोट राजनगर। लगातार…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांचसमाचार:नगर में हुए…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top