Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनगणना 2027 दो चरणों में होगी आयोजित

जनगणना 2027 दो चरणों में होगी आयोजित

जनगणना 2027 दो चरणों में होगी आयोजित

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

अनूपपुर 11 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जनगणना निदेशालय भोपाल के सांख्यिकी अधिकारी श्री महेन्द्र यादव द्वारा जनगणना 2027 के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। जनगणना 2027 का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल), मोबाइल एप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जाएगा। जनगणना के समस्त कार्य की रियल टाईम मॉनीटरिंग जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जनगणना 2027 देश की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें एप्लीकेशन के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जाएगा। आगामी जनगणना वर्ष 1872 से 16 वीं एवं स्वतंत्रता के बाद की 8 वीं जनगणना होगी। जनगणना से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों का निष्पादन जनगणना अधिनियम 1948 एवं जनगणना नियम 1990 के प्रावधानों के तहत किया जाता है।

बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण भोपाल में, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला स्तर पर तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तहसील/नगर स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में मकान सूचीकरण ब्लॉक के गठन, भवन नम्बरिंग के दिशानिर्देश, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ब्लॉक निर्धारण के मापदण्डों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने एवं सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश कुमार वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी. आर. नाग, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित जिला जनगणना समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top