Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • पुष्पराजगढ़ में खनिज बोल्डर व रेत का अवैध परिवहन करते 02 वाहन जब्त

पुष्पराजगढ़ में खनिज बोल्डर व रेत का अवैध परिवहन करते 02 वाहन जब्त

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही

पुष्पराजगढ़ में खनिज बोल्डर व रेत का अवैध परिवहन करते 02 वाहन जब्त

अनूपपुर 10 फरवरी 2026/ जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की गई। खनिज निरीक्षक श्रीमती शकुन्तला खाखा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा सोमवार को तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम बेलडोंगरी एवं सेन्दुरखार/मेढ़ाखार क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनिज बोल्डर एवं खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 वाहनों को जब्त किया गया। उक्त प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के नियम 19 (1), (2) एवं (3) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top