Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • थाना रामनगर की सजगता और सूझबूझ का फिर दिखा असर, थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना

थाना रामनगर की सजगता और सूझबूझ का फिर दिखा असर, थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना

थाना रामनगर की सजगता और सूझबूझ का फिर दिखा असर, थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना
थाना रामनगर की सक्रिय और जनहितैषी कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा में है। साइबर ठगी के पीड़ित युवक को न्यायालय आदेशानुसार 100% राशि ₹80,899/- वापस दिलाकर पुलिस ने न केवल कानून का सम्मान किया बल्कि आमजन का भरोसा भी मजबूत किया है।
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक की कार्यकुशलता, तत्परता और नेतृत्व क्षमता विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। उनके मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करते हुए पीड़ित की पूरी राशि सुरक्षित फ्रीज करवाई और न्यायालय आदेश के बाद उसे सुपुर्द कराया। उनकी कार्यशैली से थाना रामनगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना रामनगर लगातार जनहित के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। यही कारण है कि जिले अनूपपुर में साइबर अपराध के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी थाना प्रभारी सुमित कौशिक की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में थाना रामनगर आमजन के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा से पीड़ितों को समय पर न्याय मिल रहा है, जो पुलिस की सकारात्मक छवि को और सशक्त बना रहा

Releated Posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम हुआ आयोजित महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर कर हिस्सा…

ByByVikash Sah Mar 9, 2026

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

रामनगर पुलिस का भरोसेमंद कदम : गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाएअनूपपुर/रामनगर।जनता की मदद और गुम…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

खाकी पर संगीन आरोप: 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल अनूपपुर…

ByByVikash Sah Mar 7, 2026

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मौहरी पंचायत में मनरेगा कार्यों पर सवाल, ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांगअनूपपुर/जैतहरी।जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम…

ByByVikash Sah Feb 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top