Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • हाथी- मानव द्वन्द्व को रोकने जन जागरूकता जरूरी- डीएफओ श्री विवेक सिंह

हाथी- मानव द्वन्द्व को रोकने जन जागरूकता जरूरी- डीएफओ श्री विवेक सिंह

हाथी- मानव द्वन्द्व को रोकने जन जागरूकता जरूरी- डीएफओ श्री विवेक सिंह

हाथी- मानव प्रकृति प्रबंधन पर जिपं पदाधिकारियो का प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

अनूपपुर,23 फरवरी 2026/ वर्तमान परिदृश्य में मानव- हाथी के बीच बढ़ते संघर्ष की जन जागरूकता के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अनूपपुर जिले में हाल के कुछ महीनो में मानव- हाथी द्वन्द्व के बढ़ते मामले को दृष्टिगत रख जिला पंचायत अनूपपुर के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को अपने क्षेत्र के नागरिकों, ग्रामीण जनों को वन्य जीव हाथी के संबंध में आवश्यक जन जागरूकता के लिए क्षेत्रीय वन मंडल उमरिया एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा एक दिवस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन ताला स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी उमरिया श्री विवेक सिंह, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक श्री योहन कटारा,जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी तथा जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह, श्रीमती किरण चौधरी, श्रीमती यशोदा कोदू सिंह, सुश्री भारती केवट, श्री नर्मदा सिंह, श्री रंजीत सर्राटी, श्री दरोगा सिंह तथा जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वन मंडलाधिकारी उमरिया श्री विवेक सिंह ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण रिहायशी तथा कृषि क्षेत्र में वृद्धि होने से वर्षों से हाथियों के आने- जाने का जो मार्ग रहा है वह प्रभावित होने से मानव हाथी संघर्ष बढा है जिसको रोकने के लिए वन विभाग द्वारा आवश्यक प्रबंधन व लगातार जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने हाथी- मानव द्वन्द्व को रोकने जन जागरूकता को जरूरी बताते हुए जनप्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी देते हुए उन्हें ग्रामीण जनों के बीच जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने हाथियों की प्रकृति, स्वभाव तथा जनहानि पर वन विभाग द्वारा दिए जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया मंडल के उपसंचालक श्री योहन कटारा ने कहा की जन जागरूकता के कार्य में जनप्रतिनिधियों की महती भूमिका होती है। उनके सहयोग से मानव एवं वन्य जीव संघर्ष को ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता कर रोकने में सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने राजस्व विभाग द्वारा वन्य जीव से होने वाली घटना पर आरबीसी 6-4 के तहत प्रदान की जाने वाली राहत राशि के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षको ने हाथियों की प्रकृति, हाथियों से बचाव, गजरक्षक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सूचना प्रबंधन,तथा हाथियों के प्रबंधन के दौरान क्या करें क्या ना करें के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बांधवगढ़ बफर जोन के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री मुकेश कुमार अहिरवार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जन जागरूकता तथा सतर्कता के महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top