Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) के आईईसी जन संवाद के संबंध में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) के आईईसी जन संवाद के संबंध में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) के आईईसी जन संवाद के संबंध में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर, 23 फरवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उसके वैधानिक प्रावधानों, विशेषताओं एवं लाभों के व्यापक एवं प्रभावी प्रसार के उद्देश्य से जन संवाद आधारित सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) कार्यक्रम संचालित किए जाने के निर्देश के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिनियम के उद्देश्य वैधानिक ग्रामीण रोजगार अधिकारों को सुदृढ करने, पारदर्शी मजदूरी भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करने तथा पंचायत अधारित योजना क्रियान्वयन को सशक्त बनाने के परिपेक्ष्य में अधिनियम से संबंधित सही, तथ्यपरख एवं सुसंगत जानकारी का ग्राम पंचायत स्तर तक प्रसार किए जाने के निर्देश दिए है।

उन्होने उद्देश्य की पूर्ति हेतु जन संवाद आधारित कार्यक्रम की विस्तृत समय सारणी, गतिविधियां एवं अपेक्षित परिणामों की रूपरेखा के प्रस्तावित कार्यक्रम सूचना केन्द्रित एवं प्रशासनिक प्रकृति, जिसमें जन जागरूकता, शिक्षा एवं जन संवाद से संबंधित गतिविधियां सम्मिलित हैं।

जिला पंचायत सीईओ ने प्राप्त निर्देश के परिपालन में जन संवाद आधारित आईईसी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर उपयुक्त संस्थागत व्यवस्थाओं के माध्यम से समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने व कार्यक्रम की नियमित निगरानी, अभिलेखीकरण एवं समयबद्ध साप्ताहिक प्रतिवेदन (उच्च गुणवत्तापूर्ण फोटो/वीडियो के साथ) निर्धारित प्रारूप अनुसार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top