Search The Query

हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न

भव्य होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन संपन्न
लोहरसरा (वार्ड क्रमांक 14) – भारतीय जनता पार्टी मंडल बिजुरी द्वारा होली के पावन अवसर पर 6 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भाजपा मंडल कार्यालय लोहरसरा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक तथा गणमान्य लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे परिसर में रंग, उमंग और भाईचारे का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत आपसी मिलन और रंग-गुलाल के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का प्रतीक भी है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा जी (रिंकू) के नेतृत्व और सक्रिय मार्गदर्शन की विशेष भूमिका रही। वहीं मंडल महामंत्री श्री कैलाश कोल जी एवं मंडल उपाध्यक्ष डॉ. सुभाशीष सरकार जी ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके साथ-साथ श्री संभू साहू जी, श्री अवधेश राय जी, श्री अजीत सिंह सिसोदिया जी, मंडल मंत्री श्री राजकुमार पाण्डेय जी, सचिन पाण्डेय जी, श्रीमती मीना सिंह जी, कार्यालय मंत्री श्री रोशन मिश्रा जी, सह-कार्यालय मंत्री श्री संजय यादव जी, मीडिया प्रभारी श्री प्रकाश सिंह परिहार जी तथा श्री बी.एल. सिंह जी ने भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका जी, वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद श्रीमती नमिता कोल जी, संजू मिश्रा जी तथा राधा विश्वकर्मा जी सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत करते हैं तथा सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Releated Posts

वेंकटनगर में आधी रात गूंजी बैंड-बाजे की धुन, ‘उत्कल’ के स्वागत में जागता रहा पूरा स्टेशन

वेंकटनगर में आधी रात गूंजी बैंड-बाजे की धुन, ‘उत्कल’ के स्वागत में जागता रहा पूरा स्टेशनवेंकटनगर (अनूपपुर)। शुक्रवार…

ByByVikash Sah Feb 28, 2026

अमरकंटक बनेगा ‘नर्मदा लोक’ और ‘आध्यात्मिक राजधानी’ — बजट 2026-27 में विशेष प्रावधान

अमरकंटक बनेगा ‘नर्मदा लोक’ और ‘आध्यात्मिक राजधानी’ — बजट 2026-27 में विशेष प्रावधानअनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व…

ByByVikash Sah Feb 20, 2026

वेंकट नगर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि अर्पण

वेंकट नगर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक, कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि अर्पणवेंकट नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का…

ByByVikash Sah Feb 12, 2026

वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारी आपसी सामंजस्य से कराएं- कलेक्टर

वन विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण अधिकारी आपसी सामंजस्य से कराएं- कलेक्टर सिविल सर्जन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का…

ByByVikash Sah Feb 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top