भाजपा मंडल बिजुरी में 20–21 मार्च को होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
बिजुरी। संगठन को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा मंडल बिजुरी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 एवं 21 मार्च 2026 को आयोजित होगा, जिसमें मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल को विकसित करना, विचारधारा की समझ को मजबूत करना तथा बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता को बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों व विचारधारा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भाजपा मंडल बिजुरी के पदाधिकारियों ने मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं बूथ प्रभारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथों की समितियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए अभी से प्रेरित करें तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
पदाधिकारियों ने कहा कि हर बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी तथा पार्टी की विचारधारा को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा (रिंकू), मंडल महामंत्री कैलाश कोल, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. सुभाशीष सरकार, शंभू साहू, अवधेश राय, अजीत सिंह सिसोदिया, मंडल मंत्री राजकुमार पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, श्रीमती मीना सिंह, कार्यालय मंत्री रोशन मिश्रा, सह-कार्यालय मंत्री संजय यादव, मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह परिहार तथा बी.एल. सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल के सभी कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण महाअभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




