Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा

कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा


अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग मलबे में फंस गए थे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसईसीएल की टीम द्वारा मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है ताकि राहत और बचाव कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके।


प्रदेश के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों के उपचार और राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की गई है।

Releated Posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, शहडोल ने अमझोर विद्यालय में किया वृक्षारोपण एवं जनजागरुकता कार्यक्रम , पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शहडोल/अमझोर – पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से अखिल…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

कोतमा में हिट एंड रन: 11 वर्षीय मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर टूटा; चालक और कर्मचारी मौके से फरार, CCTV में कैद हुई घटना

कोतमा। नगर में एक दिल दहला देने वाली हिट एंड रन की घटना सामने आई है। जानकारी के…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

जनपद जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम पंचायत क्षेत्र का जिपं सीईओ ने भ्रमण कर ग्रामीण विकास कार्यो का लिया जायजा

अनूपपुर,6 मई2026/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम…

ByByVikash Sah May 6, 2026

अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

“अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”अनूपपुर, 18 मार्च 2026।जिले में मौसम ने…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top