Search The Query
  • Home
  • parisad smachar
  • अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?

अग्रवाल लॉज हादसे में जिम्मेदारी पर उठे सवाल, वार्ड 05 की घटना में दूसरे वार्ड के इंजीनियर पर कार्रवाई क्यों?


जिम्मेदारों को बचाने और दोष किसी अन्य पर डालने के आरोप, लोगों ने मांगी निष्पक्ष जांच
समाचार:
नगर में हुए चर्चित अग्रवाल लॉज हादसे को लेकर अब प्रशासनिक कार्यवाही पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 01 से 07 तक की जिम्मेदारी इंजीनियर उमेश त्रिपाठी के पास रही है, जबकि वार्ड क्रमांक 08 से 15 तक का प्रभार इंजीनियर वंदना अवस्थी के पास बताया जाता है।


बताया जा रहा है कि यह हादसा वार्ड क्रमांक 05 में हुआ, जो कि इंजीनियर उमेश त्रिपाठी के कार्यक्षेत्र में आता है। इसके बावजूद कार्यवाही वंदना अवस्थी के खिलाफ किए जाने की चर्चा सामने आ रही है। इस स्थिति को लेकर नगर के लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घटना वार्ड 05 में हुई है, तो जांच और कार्यवाही उसी वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी पर होनी चाहिए। ऐसे में दूसरे वार्ड के अधिकारी पर कार्रवाई होना कई तरह के संदेह पैदा करता है।
नागरिकों का यह भी कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि किसी बड़ी घटना के बाद वास्तविक जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की जाती है और जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी पर डाल दी जाती है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह न्याय और प्रशासनिक पारदर्शिता के खिलाफ है।
नगर के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि अग्रवाल लॉज हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Releated Posts

अमृत हरित अभियान बना जनआंदोलन: हरियाली की ओर बढ़ा राजनगर, पर्यावरण संरक्षण के साथ सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

अनूपपुर। नगर परिषद बंनगवां द्वारा संचालित ‘अमृत हरित अभियान’ ने शुक्रवार को राजनगर में पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी और…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

बारिश के बीच जनसेवा का संकल्प मजबूत, परिषद ने फील्ड कर्मचारियों को किया सम्मानित

मूसलाधार बारिश में भी नहीं रुकेगी जनसेवा: नगर परिषद राजनगर ने फील्ड कर्मचारियों को दिए रेनकोट राजनगर। लगातार…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

नगर परिषद डोला में पेयजल संकट के बीच शराब दुकान पर भी उठे सवाल — स्थानीय लोगों में आक्रोश

वार्ड 9 में दोहरी परेशानी: पानी के लिए तरस रहे लोग, शराब MRP से ज्यादा दाम पर बिकने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

डूमरकछार व कोल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष डॉ. सुनील चौरसिया ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा मांग पत्र

जनहित के मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांगसमाचार:नगर परिषद डूमरकछार…

ByByVikash Sah Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top