Search The Query
  • Home
  • sikcha vibhag
  • बढ़ती तपिश को देखते हुए अनूपपुर में प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक अवकाश घोषित

बढ़ती तपिश को देखते हुए अनूपपुर में प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक अवकाश घोषित

​अनूपपुर 21 अप्रैल 2026 /जिले में तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय और संचालन में बदलाव किया है। कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के सभी शासकीय, निजी, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय यथावत रहेगा। इन कक्षाओं का संचालन सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा, ताकि छात्र दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकें।

​ स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक इस दौरान नामांकन, अपार आईडी तैयार करने, साइकिल वितरण और पाठ्य पुस्तकों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने का कार्य पूर्ण करेंगे।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं और अन्य आवश्यक शैक्षणिक कार्यक्रम अपनी पुरानी समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू हो गया है।

Releated Posts

शासकीय मार्तंड महाविद्यालय कोतमा में ABVP का उग्र प्रदर्शन ❗

शासकीय मार्तंड महाविद्यालय कोतमा में ABVP का उग्र प्रदर्शन ❗ 🔴 “प्राचार्य गुमशुदा, छात्र नाराज़ – गेट पर…

ByBysaraswatinews.com Sep 24, 2025

कन्या आवासीय छात्रावास के प्राचार्य फूल सिंह पट्टावी हुए सेवानिवृत, लोगो ने दी शुभकामनाएं

कन्या आवासीय छात्रावास के प्राचार्य फूल सिंह पट्टावी हुए सेवानिवृत, लोगो ने दी शुभकामनाएं अनूपपुर प्राचार्य फूल सिंह…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top