Search The Query
  • Home
  • Breaking News
  • अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जनकलम संपादक विकास कुमार

अनूपपुर, 31 अगस्त 2025- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा उपसंचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में शनिवार की रात्रि लगभग 2.00 बजे बिजुरी अंतर्गत ग्राम बेलगांव स्थित कनई नाले से अवैध रेत उत्खनन किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत की जांच हेतु नायब तहसीलदार वृत आमाडाड, पुलिस थाना बिजुरी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुई पाई गईं। इनमें एक सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 54 एए 1864 तथा एक स्वराज कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर शामिल है।

दोनों वाहनों को जब्त कर थाना बिजुरी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। दोषियों के विरुद्ध न्यायालय कलेक्टर में प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Releated Posts

जनपद जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम पंचायत क्षेत्र का जिपं सीईओ ने भ्रमण कर ग्रामीण विकास कार्यो का लिया जायजा

अनूपपुर,6 मई2026/जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम कांसा,पगना,गोबरी,गौरेला ग्राम…

ByByVikash Sah May 6, 2026

कोतमा में होटल भवन ढहने से हादसा, एक की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जा

अनूपपुर। जिले के कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में एक होटल का भवन ढह जाने से बड़ा हादसा हो…

ByByVikash Sah Apr 4, 2026

अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

“अनूपपुर में बदला मौसम का मिजाज: गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”अनूपपुर, 18 मार्च 2026।जिले में मौसम ने…

ByByVikash Sah Mar 18, 2026

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रण

महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं को दिया गया आमंत्रणरामनगर/अनूपपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में…

ByByVikash Sah Feb 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top