Search The Query
  • Home
  • durghatna
  • भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल

शहडोल जनकलम संपादक विकास कुमार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। घटना ब्यौहारी से सीधी मार्ग पर स्थित साखी बैरियल के पास घटी है। दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत होने से तीन की मौत हो गई है, तो एक की हालत गंभीर है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है ।

पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास पिपरहाडोल में दो बाईकों में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार दो और दूसरी बाइक में सवार एक की दर्दनाक मौत हुई है।घटना में एक गंभीर घायल हुए है।जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, जानकारी के बाद मौके पर पुलिस की डायल हंड्रेड एवं थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतकों में सीधी जिले के रहने वाले धन राज सिंह एवं राम लल्लू सिंह के साथ शनि सिंह जो ब्यौहारी निवासी है। तीनों को मौत हुई है। धनराज एवं लल्लू वन विभाग में चौकीदार है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि राजू सिंह घटना में गंभीर घायल हुआ है। बाइक के नंबरों से पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क किया है। घायल के परिजनों भी मौके पर पहुंच गए है।घटना के बाद सड़क पर पड़ी दुर्घटना ग्रस्त बाईकों को पुलिस ने मौके से उठवा कर अपने कब्जे में लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद ब्यौहारी एसडीओपी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मौके पर एक की मौत हो गई थी। दो ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। एक गंभीर घायल है।मामले में जांच जारी है।

Releated Posts

कोतमा हिट एंड रन मामला गरमाया: जेएमएस कंपनी पर गंभीर आरोप, कांग्रेस बोली—अब नहीं चलेगी लापरवाही

कोतमा-निगवानी हिट एंड रन मामला गरमाया: कांग्रेस का पुलिस पर दबाव, 5 दिन की मोहलत, फिर थाना घेराव…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त अनूपपुर जनकलम संपादक विकास कुमार जिले के…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए थे नहाने

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके से हुए फरार

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top