Search The Query
  • Home
  • durghatna
  • डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके से हुए फरार

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके से हुए फरार

डैम में 3 साथी बैठकर पी रहे थे शराब, एक गिरा पानी मे हुई मौत, 2 साथी मौके से हुए फरार

शहडोल जनकलम संपादक विकास कुमार

जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के केलमानिया डैम में पुलिस और रेस्क्यू टीम को एक शख्स का शव मिला है, जिसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि केलमानिया डैम के ऊपर तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे, जिनमें से एक शख्स डैम में गिर गया। आसपास मछली पकड़ रहे लोगों ने घटना को देखा और उसके साथियों को आवाज देकर बताया कि एक शख्स नीचे गिर गया है। यह देखकर बाइक सवार दोनों युवक वहां से भाग गए। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं रुके। इस दौरान एक युवक ने बाइक सवार दोनों युवकों का वीडियो बना लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया, जिसमें एक शख्स का शव डैम से बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक के साथ मौजूद दो अन्य लोग घटना के बाद भाग गए थे। गांव के लोगों ने बाइक सवार दोनों के भागने का वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही शव की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मछली पकड़ रहे एक शख्स ने बताया कि तीनों लोग बाइक में सवार होकर यहां पहुंचे थे और शराब पी रहे थे। तभी उनका एक साथी पानी में गिर गया। यह देखते ही दोनों ने अपनी बाइक से भाग गए।

Releated Posts

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त

आत्महत्या मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध शराब जप्त अनूपपुर जनकलम संपादक विकास कुमार जिले के…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए थे नहाने

नदी में 2 छात्रों की डूबने से हुई मौत, स्कूल से हॉफ टाइम में बिना बताए भागकर गए…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा,2 मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर, 3 की हुई मौत, 1 गंभीर घायल शहडोल जनकलम संपादक विकास…

ByBysaraswatinews.com Sep 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top