Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनायें आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनायें आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर

शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनायें आगामी सभी त्यौहार-कलेक्टर

पर्व के दौरान पुलिस की रहेगी चौकस व्यवस्था-पुलिस अधीक्षक

जनकलम संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

अनूपपुर 22 सितम्बर 2025/ जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे की भावना और हर्षाेल्लास, उमंग, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाया जाएगा। इस आशय की अपील सोमवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में संपन्न शांति समिति की बैठक में की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़ एवं कोतमा, होमगार्ड कमान्डेंट, यातायात प्रभारी, नपा अनूपपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप झरिया सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

शांति समिति की बैठक में नवरात्रि पर प्रतिमाओं की स्थापना और दुर्गा विसर्जन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी त्यौहार आपसी समन्वय, भाईचारे की भावना और शांति, सौहार्द के वातावरण में मनाए जाने के संबंध में सहमति जताई गई। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कुंड बनाया जाएगा। विसर्जन स्थल पर प्रकाश, पानी, सुरक्षा और साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। दुर्गा प्रतिमाओं के विर्सजन के लिए भी आगामी समय में इसी कुण्ड का उपयोग किया जायेगा।

बैठक मे निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के पूर्व सभी नगरीय क्षेत्रों में मार्गों की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जाए। दुर्गा पंडाल स्थल पर रात्रि के समय समिति के दो लड़के आवश्यक रूप से रात्रि विश्राम करें तथा उनकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने में मोबाइल नंबर सहित दिया जाए। इसी प्रकार दुर्गा पंडाल स्थल के लिए वैध विद्युत कनेक्शन बिजली विभाग की अनुमति से लिया जाए। अनूपपुर तथा नगरीय क्षेत्र के तालाबों एवं अन्य जलाशयों में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन ना हो इसकी भी निगरानी अधिकारी करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गा पंडालों में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अनुमति से रात्रि 10ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जाएगा। इसी प्रकार विजयादशमी समारोह का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में किया जाएगा। जिसमें नगर पालिका द्वारा समस्त कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बैरिकेट्स लगाए जाएंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने कहा कि जिले की समभाव और सद्भाव की सामूहिक परंपरा कायम रखते हुए सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाये। सामान्य शिष्टाचार और नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। जिले के देव स्थलों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी जिनमें से एक महिला पुलिसकर्मी भी होंगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने नगरों में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनूपपुर के बाजार में हैवी वाहन प्रतिबंधित रहेगा। अनूपपुर के थाना चौराहा से देवी मढ़िया तक टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जिससे नागरिकों को आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुलभ हो सके। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में कहा कि पर्व के दौरान पुलिस की चौकस व्यवस्था रहेगी तथा जिले की सद्भाव परम्परा को कायम रखने के लिए सभी के साथ मिलजुल कर कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं कोई अव्यवस्था दिखे, तो नागरिक पुलिस को तत्काल सूचित करें। बैठक में अन्य विभिन्न मुद्दों को लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top