Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

धान उपार्जन कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उपार्जन केंद्र प्रभारी पर होगी कार्यवाही- कलेक्टर

सुशासन सप्ताह अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारी सुनिश्चित करें- कलेक्टर

नगरीय क्षेत्रों में अलाव एवं रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और अधिक करें सुदृढ़- कलेक्टर

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अनूपपुर 15 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कहा है कि जिले के समस्त उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का सतत मॉनिटरिंग अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा किया जाए। यदि किसी उपार्जन केंद्र पर किसानों के उपार्जन की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है , तो संबंधित उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा तत्काल कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा कर रहे थे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानों द्वारा किए गए उपार्जन की जानकारी समय पर संबंधित पोर्टल पर अपलोड होना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने रेडी टू ट्रांसपोर्ट, एफएक्यू , उपार्जन केंद्रों की गतिविधियों एवं स्व सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उपार्जन की स्थिति पर भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 17 दिसंबर को जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर, 23 दिसंबर को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करपा तथा 24 दिसंबर को जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत कोठी में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों की समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि विभागीय निर्देशों के अनुसार शिविरों में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएं। साथ ही शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आधार अपडेटेशन, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, धरती आबा योजना तथा जल जीवन मिशन सहित अन्य विभिन्न योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही को लाभान्वित करें।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के समस्त नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय क्षेत्रों के सभी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग नगर पालिका अधिकारी स्वयं करें एवं नगरीय क्षेत्रों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ बनाए रखें। इसके साथ ही कलेक्टर ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वन विभाग एवं रेलवे विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र की स्थिति के संबंध में नगर पालिका अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की।

कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नल-जल योजना के अंतर्गत बंद मोटर, पेयजल स्रोत, कर्मचारी संबंधी समस्याओं एवं पेयजल से जुड़ी अन्य समस्याओं का नियमित निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी व्यवस्थाओं को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र एवं व्यवस्थित रूप से निराकृत किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने आधार कैंपों की स्थिति, जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत कार्यों एवं उनकी प्रगति, कृषि विभाग द्वारा लेमन ग्रास उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों तथा ई-अटेंडेंस सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में प्रगति लाने, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा विभागीय दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट, अनुविभागीय अधिकारी कोतमा अनुविभागीय अधिकारी जैतहरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.के. सोनी सहित जिले के विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top