Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से

अनूपपुर 15 दिसंबर 2025/दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाने के लिए पशुपालकों से गृह भेंट कर नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य को व्यापक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 17 दिसंबर से प्रारंभ होगा। द्वितीय चरण के इस अभियान की अवधि सात दिन से 15 दिन रखी गयी है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान, तकनीकी जागरूकता तथा उनकी आय को दुगनी करने के उद्देश्य से संचालित किये जा रहे अभियान में पांच से 9 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जायेगा। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि द्वितीय चरण के अभियान में दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विभागीय अधिकारी, मैत्री, गौसेवक, पशुसखी एवं अन्य का तिथिवार व ग्रामवार रूटचार्ट तैयार कर दैनिक लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा है कि अभियान के प्रथम चरण में चयनित पशुपालकों द्वारा द्वितीय चरण में अन्य पशुपालकों को दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के संबंध में जागरूक किया जाय।

Releated Posts

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top