Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की अवधि पुन: बढ़ी

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की अवधि पुन: बढ़ी

मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की अवधि पुन: बढ़ी

अनूपपुर 15 दिसंबर 2025/निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। आयोग द्वारा संशोधित समय सारणी के अनुसार अब मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन अब 23 दिसम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने बताया कि सभी रिटर्निंग आफीसर 18 दिसम्बर तक गणना पत्रक का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लें। 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रारूप तैयार कर लें। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों तथा निर्धारित कार्यालयों में 23 दिसम्बर को होगा। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची 17 फरवरी तक अंतिम रूप से तैयार करके निर्वाचन आयोग की अनुशंसा के बाद 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सभी रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर तथा बीएलओ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराएं।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top