Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • ग्राम पंचायत वेंकटनगर में सुशासन शिविर का आयोजन 17 दिसम्बर को

ग्राम पंचायत वेंकटनगर में सुशासन शिविर का आयोजन 17 दिसम्बर को

ग्राम पंचायत वेंकटनगर में सुशासन शिविर का आयोजन 17 दिसम्बर को

अनूपपुर 16 दिसम्बर 2025/ भारत सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देश के अनुक्रम में जिले में सुशासन सप्ताह 2025 (19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025) के तहत प्रशासन ग्राम की ओर कैंपों का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत वेंकटनगर में 17 दिसम्बर 2025 को सुशासन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत वेंकटनगर सहित ग्राम पंचायत ठोड़ीपानी, भेलमा, पोंड़ी, लहसुना, खोड़री, सिंघौरा, सुलखारी, गोधन, सेमरवार, निगौरा, लपटा, कदमसरा तथा मुण्डा के ग्रामीण लाभान्वित हो सकेंगे।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कैम्प के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कैम्प में जन समस्या रजिस्टर एवं राजस्व प्रकरण रजिस्टर संधारित करते हुए प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से सुशासन शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top