Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने 79 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 79 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 79 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर 16 दिसम्बर 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने 79 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के. के. सोनी, सभी तहसीलों के तहसीलदारों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में तहसील कोतमा के ग्राम मझौली भाद निवासी श्री संगम कुमार मिश्रा ने भूमि का एसईसीएल द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर रोजगार दिलाए जाने, नगर परिषद बनगवॉ (राजनगर) निवासी दिव्यांग श्री समीद अहमद अंसारी ने मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत मिट्ठूमहुआ निवासी श्रीमती नोहरी बैगा ने वन भूमि का पट्टा प्रदाय करने, तहसील अनूपपुर के ग्राम बम्हनी निवासी श्री जयलाल बैगा ने जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम दुलहीबांध निवासी श्रीमती चंद्रवती यादव ने फौती नामांतरण कराए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम छातापटपर निवासी श्री राजेश सिंह ने भूमि का सीमांकन कराए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बलबहरा निवासी श्रीमती इन्द्रवती राठौर ने भूमि का नामांतरण कराए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top