भाजपा जिला अनूपपुर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, मंत्री दिलीप जायसवाल व सांसद हिमाद्रि सिंह का मार्गदर्शन रहा अहम
जनकलम संपादक विकास कुमार किरीपोर्ट
अनूपपुर | 14 दिसंबर 2024
भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह प्रक्रिया भाजपा मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी माननीय श्री विवेक शेजलकर जी के अनुमोदन एवं अनूपपुर के पर्यवेक्षक माननीय श्री भगत नेताम जी की सहमति से निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर लघु कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री दिलीप जायसवाल जी के मार्गदर्शन तथा अनूपपुर-शहडोल क्षेत्र की सांसद माननीय श्रीमती हिमाद्रि सिंह जी के सहयोग को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन से जिले में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला अनूपपुर के 13 मंडलों में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया—
- राजनगर नगर – श्री कमलेश चतुर्वेदी
- बिजुरी – श्री रविन्द्र शर्मा
- कोतमा नगर – श्री पुष्पेन्द्र जैन
- राजनगर ग्रामीण – श्रीमती सुषमा जोशी
- कोतमा ग्रामीण – श्री राजेश वर्मा
- अनूपपुर ग्रामीण – श्री सत्यनारायण सोनी
- जैतहरी – श्री दिनेश राठौर
- फुनगा – श्री मुकेश पटेल
- करपा – श्री फग्गू नायक
- राजेन्द्रग्राम – श्री जोगेश्वर चंद्रवंशी
- दमहड़ी – श्री गोपाल सिंह मरावी
- बेनीबारी – श्री रजनीश उईके
- वेंकटनगर – श्री विजय सिंह राठौर
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


