Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • कमिश्नर एवं कलेक्टर ने धनगवां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने धनगवां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने धनगवां में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने ग्रामीणों से जल कर वसूली में सहयोग का किया आग्रह

अनूपपुर 17 दिसंबर 2025/ कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम धनगवां में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने योजना के अंतर्गत निर्मित टंकी की क्षमता, लाभान्वित हो रहे परिवारों तथा शेष कनेक्शन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जिस पर कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि धनगवां में नल जल योजना के अंतर्गत 200केएल क्षमता की टंकी का निर्माण किया गया है। ग्राम में कुल 790 घर हैं, जिनमें से 600 घरों को नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं और उन्हें नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। शेष घरों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया जारी है।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर एवं कलेक्टर ने पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित अंतराल पर टेक्नीशियन द्वारा जल की नियमित जांच की जाती है, जिससे गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही नल जल योजना के तहत टंकी एवं पाइपलाइन के रखरखाव की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर ने ग्रामीणों से जल कर वसूली में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि योजना का संचालन सुचारु रूप से होता रहे।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने हितग्राही के घर जाकर नल जल आपूर्ति का किया निरीक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां में नल जल प्रदाय योजना की स्थिति का निरीक्षण करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ग्राम निवासी श्री कृष्णकर चौधरी के घर पहुंचे। उन्होंने नल से जल प्राप्त होने की व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान कमिश्नर ने हितग्राही से प्रतिदिन जल आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्री चौधरी ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल नियमित रूप से मिल रहा है। इस पर कमिश्नर ने प्रसन्नता व्यक्त की और जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन की सराहना की।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र पपरौड़ी का किया निरीक्षण

कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पपरौड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या एवं उनकी नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र में कुल 20 बच्चे दर्ज हैं, जिनमें से प्रतिदिन 15 से 18 बच्चे नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने बच्चों की खेलकूद गतिविधियों, अध्ययन व्यवस्था, नाश्ता एवं भोजन वितरण की स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही पूरक पोषण आहार वितरण की जानकारी लेते हुए धात्री एवं गर्भवती माताओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि 6 माह से 3 वर्ष आयु वर्ग के 28 बच्चों को नियमित रूप से टीएचआर प्रदान किया जा रहा है, साथ ही 7 धात्री एवं 10 गर्भवती माताओं को भी शासन के निर्देशानुसार पोषण आहार का वितरण किया जा रहा है।

इस दौरान कमिश्नर ने बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के संबंध जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाए तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी शैक्षणिक एवं मानसिक विकास संबंधी सामग्री का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी एवं आवश्यक देखरेख के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कमिश्नर एवं कलेक्टर को आंगनबाड़ी केंद्र में छात्र कृष्णा केवट ने कविताएं सुनाईं जिसकी कमिश्नर एवं कलेक्टर ने प्रशंसा की।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र खूंटा टोला का किया निरीक्षण

कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत उपार्जन केंद्र खूंटा टोला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्लॉट बुकिंग एवं धान उपार्जन की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि उपार्जन केंद्र में कुल 320 स्लॉट बुक किए गए हैं, जिनमें से 157 किसानों द्वारा अपने धान का विक्रय पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 24 किसान आज धान का उपार्जन करेंगे तथा 81 किसान अभी शेष हैं।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने उपार्जन केंद्र की परिवहन व्यवस्था, वर्षा से बचाव के उपाय, किसानों के लिए पेयजल, तौल कांटा, छाया की व्यवस्था, पंखा, ऑपरेटर की उपस्थिति, संधारित पंजी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं किसानों के अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने अपने समक्ष धान की बोरियों का तौल कराते हुए धान की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। इस अवसर पर कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही उपार्जन कार्य कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध रखने पर विशेष बल दिया गया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अमित शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी श्री आर. के. रैकवार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top