Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया हितग्राही जवाहर समय लालपनिका के खेत तालाब का निरीक्षण

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया हितग्राही जवाहर समय लालपनिका के खेत तालाब का निरीक्षण

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया हितग्राही जवाहर समय लालपनिका के खेत तालाब का निरीक्षण

कमिश्नर ने खेत तालाब से मिलने वाले लाभ की प्राप्त की जानकारी

अनूपपुर, 17 दिसंबर 2025- कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम चोलना में हितग्राही श्री जवाहर समय लाल पनिका के खेत तालाब का निरीक्षण किया। यह तालाब वित्तीय वर्ष 2024-25 में खेत तालाब योजना के अंतर्गत 3.85 लाख रुपए की स्वीकृति से निर्मित कराया गया है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कमिश्नर एवं कलेक्टर को जानकारी दी कि खेत तालाब का निर्माण पूर्ण कर हितग्राही को लाभान्वित किया गया है। कमिश्नर ने हितग्राही से तालाब के उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर श्री जवाहर समय लाल पनिका ने बताया कि उन्होंने तालाब के जल का उपयोग धान की फसल की सिंचाई में किया, जिससे फसल उत्पादन में सुधार हुआ है। वर्तमान में वे खेत तालाब में मत्स्य पालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त हो रहा है।

कमिश्नर ने मत्स्य पालन एवं मछलियों की बिक्री के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान हितग्राही ने बताया कि उनके पास कुल 5 एकड़ भूमि है, जिसमें से 2 एकड़ भूमि पर वे नियमित खेती कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ली गई। हितग्राही ने बताया कि उन्हें सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो चुका है। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास चोलना का किया निरीक्षण

कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास चोलना का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण में पुस्तकालय, भोजन कक्ष, रसोई कक्ष, राशन की उपलब्धता एवं गुणवत्ता तथा सीसीटीवी की कार्यप्रणाली की जांच की गई।

कमिश्नर ने राशन के अलॉटमेंट एवं वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और सुनिश्चित किया कि दिसंबर का राशन समय पर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कर विभाग को निर्देश दिए कि छात्रावास में पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने छात्रावास की साफ-सफाई, पढ़ाई के लिए सामग्री, खेल सामग्री, परिसर में लाइटिंग, पेयजल व्यवस्था और पुस्तकालय की स्थिति पर भी ध्यान दिया गया। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने विद्यार्थियों के परीक्षा की तैयारी और एक्स्ट्रा क्लास जैसी गतिविधियों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत निर्मित खेल मैदान का अवलोकन किया और छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के प्रयास करने का निर्देश छात्रावास अधीक्षक को दिए। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के समुचित क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलना का किया निरीक्षण

कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत जैतहरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोलना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिसंबर माह में ओपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि दिसंबर में कुल 311 मरीजों ने इलाज कराया, जिनमें अधिकांश सीजनल बीमारियों जैसे वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से प्रभावित थे।

निरीक्षण में कमिश्नर एवं कलेक्टर ने टेलीमेडिसिन सेटअप कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम, लैब, टीकाकरण कक्ष सहित सभी महत्वपूर्ण कक्षों का अवलोकन किया। कमिश्नर ने दवा स्टोर रूम को शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार विधिवत संधारित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कमिश्नर ने मेटरनिटी वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति, डिलीवरी बायो डिस्पोज और बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जानकारी भी ली गई। इसके अलावा, प्रसव के दौरान माताओं को मिलने वाली सुविधाओं और सीएससी चेयर के उपयोग पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं की उचित देखरेख सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक सहित संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top