Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कमिश्नर

स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कमिश्नर

स्वरोजगार योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को दिलाएं लाभ-कमिश्नर

किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन हेतु किया जाए प्रेरित-कमिश्नर

दुधारू पशुओं के माध्यम से किसानों के आय में वृद्धि लाने का किया जाए प्रयास-कमिश्नर

गौशालाओं का किया जाए बेहतर संचालन-कमिश्नर

कमिश्नर ने उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन तथा कृषि विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति का किया समीक्षा

अनूपपुर 19 दिसंबर 2025/ कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर स्वरोजगार योजनाओं के स्वीकृत प्रकरणों की समीक्षा करें तथा बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कराकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फल, मसाला एवं सब्जी उत्पादन आधारित उद्यानिकी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें तथा विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों के निर्देशित कर रही थीं।

कमिश्नर ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्रकरणों के संबंध में सहायक संचालक उद्यानिकी से जानकारी प्राप्त की। इस पर सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 106 प्रकरण बैंकों को भेजे गए हैं, जिनमें से 15 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रकरण लंबित हैं। इस पर कमिश्नर ने सहायक संचालक उद्यानिकी एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए उन्हें स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ठोस कारण के किसी भी प्रकरण को अस्वीकृत न किया जाए।

कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि दुधारू पशुओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास किए जांए, जिससे किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए और जिले में दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय योजनाओं का संचालन पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और मनोयोग से किया जाए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके। कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने जिले की गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पशुपालन विभाग के उप संचालक ने जानकारी दी कि जिले में कुल 29 गौशालाएं हैं, जिनमें से 13 गौशालाएं वर्तमान में कार्यरत हैं। शेष गौशालाओं में पानी एवं बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिन पर आवश्यक कार्य प्रगतिरत है तथा शीघ्र ही उन्हें प्रारंभ कर लिया जाएगा।

इसी क्रम में कमिश्नर ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2.0 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस पर उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा बताया गया कि यह अभियान 17 दिसंबर से प्रारंभ हो गया है। अभियान अंतर्गत जिले के 539 लक्षित ग्राम शामिल हैं। कमिश्नर ने गौशालाओं हेतु चरनोई भूमि की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 130 एकड़ भूमि चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। बैठक में चिलिंग प्लांट बिजुरी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में कमिश्नर द्वारा मत्स्य विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट फिश पार्लर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 13 स्मार्ट फिश पार्लर तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से जैतहरी, किरगी एवं पसान में 3 पार्लर पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 10 पार्लरों का कार्य प्रगतिरत है। कमिश्नर ने मत्स्य उद्योग के अंतर्गत मत्स्य विक्रय व्यवस्था एवं विभिन्न कार्य योजनाओं की भी विधिवत समीक्षा की तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसी प्रकार कमिश्नर ने कृषि विभाग के योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, वन मंडलाधिकारी श्री विपिन पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, उप संचालक पशुपालन विभाग तथा उप संचालक कृषि विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु 8 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित अनूपपुर 5 फरवरी 2026/ रबी विपणन वर्ष…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत

जिले में बोर्ड परीक्षा निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित कराएं सम्पन्न-सीईओ जिला पंचायत सीईओ जिला पंचायत ने बोर्ड…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर

संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 प्रमुख सूचकांकों की शत प्रतिशत परिपूर्णता की जाए -कलेक्टर पोषण सेवाओं की पारदर्शिता,…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बेंदी, देवरी, कोयलारी, दमेहड़ी पहुंच कर विकास कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top