Search The Query
  • Home
  • Uncategorized
  • पर्यटन जागरूकता एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न

पर्यटन जागरूकता एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न

पर्यटन जागरूकता एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न

कार्यशाला में प्राचीन स्थलों का इतिहास जान छात्र-छात्राएं हुए रोमांचित

अनूपपुर 22 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला मुख्यालय स्थित अनूपपुर पब्लिक स्कूल में पर्यटन जागरूकता एवं बाल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यटन प्रबंधक श्री अजय अग्रवाल, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, स्कूल के प्राचार्य श्री नितीश कुमार पाण्डेय तथा स्कूल के स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यशाला में पर्यटन प्रबंधक श्री अजय अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी दी और पर्यटन स्थलों में आदर्श पर्यटक आचरण अपनाने की शपथ दिलाई। अपने आस पास स्थित प्राचीन स्थलों का इतिहास जान सभी रोमांचित हो उठे और हाल ही में किये अमरकंटक टूर की यादें तारो-ताज़ा हो गईं। बच्चों ने बड़े ही रोचक ढंग से अपना यात्रा वृतांत भी सुनाया। पर्यटन प्रबंधक ने जिले के पर्यटन विकास में जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की भूमिका पर भी बात की।

इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति एवं मिशन वत्सल अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम, जेंडर सेंसटाइजेशन, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, बाल हिंसा, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, गुड टच बेड टच, जेजे एक्ट के प्रावधान स्पॉन्सरशिप फास्टर केयर, एडॉप्शन, साइबर अपराध आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल के स्टाफ को महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Releated Posts

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल

अनूपपुर जिला विकास की ओर तेजी से हो रहा अग्रसर-राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल कोतमा में प्रशासनिक ढांचे को…

ByByVikash Sah Feb 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top