Search The Query
  • Home
  • anuppur b j p party
  • बिसाहूलाल सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, अनूपपुर में केंद्रीय कृषि महाविद्यालय की मांग

बिसाहूलाल सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, अनूपपुर में केंद्रीय कृषि महाविद्यालय की मांग

बिसाहूलाल सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, अनूपपुर में केंद्रीय कृषि महाविद्यालय की मांग
अनूपपुर।

जनजातीय बाहुल्य जिला अनूपपुर में केंद्रीय कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण पहल की है।

पत्र में श्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि अनूपपुर सहित शहडोल, डिंडोरी और मंडला जिले जनजातीय बहुल एवं कृषि प्रधान क्षेत्र हैं, लेकिन यहां कृषि शिक्षा के लिए कोई महाविद्यालय उपलब्ध नहीं है। इसके कारण अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के किसान परिवारों के बच्चों को आधुनिक कृषि शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आर्थिक कमजोरियों के चलते किसान अपने बच्चों को बाहर पढ़ने नहीं भेज पाते, जिससे क्षेत्र के युवाओं को कृषि क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान नहीं मिल पाता। जबकि यह इलाका कृषि विकास की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है।

विधायक ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि गरीब एवं आदिवासी किसानों के बच्चों को आधुनिक कृषि प्रणाली की शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु जिला अनूपपुर में केंद्रीय कृषि महाविद्यालय की स्थापना की जाए। इससे क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

इस मांग के सामने आने के बाद जिले के किसानों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

Releated Posts

भाजपा जिला अनूपपुर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, मंत्री दिलीप जायसवाल व सांसद हिमाद्रि सिंह का मार्गदर्शन रहा अहम

भाजपा जिला अनूपपुर में मंडल अध्यक्षों की घोषणा, मंत्री दिलीप जायसवाल व सांसद हिमाद्रि सिंह का मार्गदर्शन रहा…

ByBysaraswatinews.com Dec 16, 2025

सेवा पखवाड़ा के तहत बिजुरी में विशाल स्वास्थ्य शिविर 24 सितंबर कोजनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट

सेवा पखवाड़ा के तहत बिजुरी में विशाल स्वास्थ्य शिविर 24 सितंबर कोजनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट…

ByBysaraswatinews.com Sep 24, 2025

मध्यप्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय : विकास को नई रफ्तार

मध्यप्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय : विकास को नई रफ्तार जनकलम न्यूज़ संपादक विकास कुमार की रिपोर्ट भोपाल/अनूपपुर।…

ByBysaraswatinews.com Sep 24, 2025

भूपेंद्र महरा बने भाजपा जिला मंत्री, 23 पदाधिकारियों की घोषणा

भूपेंद्र महरा बने भाजपा जिला मंत्री, 23 पदाधिकारियों की घोषणा जनकलम संपादक विकास कुमारअनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के…

ByBysaraswatinews.com Sep 23, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top