Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • अनुपपुर क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों के लिए ज़ेडईडी एवं RAMP जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अनुपपुर क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों के लिए ज़ेडईडी एवं RAMP जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अनुपपुर क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों के लिए ज़ेडईडी एवं RAMP जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अनुपपुर 08 जनवरी 2026- मध्यप्रदेश शासन की आरएएमपी (RAMP – Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत जिला अनूपपुर के औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई निर्माण उद्योगों के लिए ज़ेडईडी (Zero Defect Zero Effect) प्रमाणन एवं RAMP योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केंद्र श्री दिनेश मर्सकोले की उपस्थिति में जिला उद्योग एवं व्यापार कार्यालय के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन RAMP योजना की राज्य नोडल एजेंसी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (MPLUN) द्वारा किया गया।

कार्यशाला के RAMP कंसल्टेंट द्वारा आरएएमपी योजना पर एक विशेष जागरूकता सत्र लिया गया, जिसमें योजना के उद्देश्य, एमएसएमई उद्योगों को मिलने वाले लाभ तथा राज्य में उद्योगों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके पश्चात Vision Care Limited श्री राजीव दलेला द्वारा ज़ेडईडी प्रमाणन के महत्व पर सत्र लिया गया, जिसमें गुणवत्ता आधारित उत्पादन, शून्य दोष एवं शून्य प्रभाव की अवधारणा, लागत में कमी, पर्यावरण संरक्षण तथा उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने जैसे विषयों को शामिल किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को एमएसएमई नीति 2025, मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति एवं मध्यप्रदेश भूमि नियम 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

इस कार्यशाला में अनुपपुर औद्योगिक क्षेत्र के लगभग 50 से 55 एमएसएमई निर्माण उद्योगों के उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ज़ेडईडी प्रमाणन, आरएएमपी योजना एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनाने के प्रति सकारात्मक रुचि व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई उद्योगों को गुणवत्ता, नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों का प्रभावी लाभ उठाने हेतु प्रेरित करना रहा, जिससे अनुपपुर जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top