Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • श्रमिकों का नियोजन बढ़ाकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाए-सीईओ जिला पंचायत

श्रमिकों का नियोजन बढ़ाकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाए-सीईओ जिला पंचायत

श्रमिकों का नियोजन बढ़ाकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाए-सीईओ जिला पंचायत

शेष जाॅबकार्डधारियो के आधार ई-केवाईसी कार्य अभियान मोड में पूर्ण करें – सीईओ जिपं

अनूपपुर 9 जनवरी 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा के लिए आयोजित की जा रही साप्ताहिक कलस्टर स्तर की बैठक की उप यंत्रियों को ओनरशिप लेते हुए पंचायतो की कार्यवार समीक्षा कर प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश जिला पंचायत की सीईओ ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में ग्रामीण विकास के पाक्षिक समीक्षा बैठक में दिए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के योजना प्रभारी तथा जनपद पंचायतो के सहायक कार्यक्रम अधिकारी, उप यंत्री तथा अन्य सर्व संबंधित उपस्थित थे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने एक बगिया मां के नाम योजना के तहत पौधों की सुरक्षा तथा वृद्धि के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है की योजना के तहत किए गए कार्यों का समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए।
मनरेगा कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन योजना अंतर्गत खेत तालाब कार्य में प्रगति परिलक्षित करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्रमिकों का नियोजन बढ़ाएं उन्होंने कहा कि पिछली समीक्षा बैठक के पश्चात 322 खेत तालाब के कार्यों में प्रगति आई है इसे और बढ़ाया जाए।
बैठक में आधार ई-केवाईसी के शेष रहे जॉब कार्ड धारी के ई-केवाईसी कार्य को अभियान मोड में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।
विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत ग्रेवल रोड के अर्थ वर्क, सब ग्रेड,जेएसबी कार्य का सत्यापन आरईएस के कार्यपालन यंत्री को तीन दिवस मे करने के निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दिए है।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत स्वीकृत जनमन व आवास प्लस स्कीम की समीक्षा करते हुए लंबित एवं प्रगतिरत आवासों के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश विकासखण्ड आवास ब्लाक समन्वयको को दिए हैं।
उन्होंने जनपदवार पीएम जनमन आवासों की समीक्षा करते हुए कार्यों की शत-प्रतिशत पूर्णता के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन हितग्राहियों के द्वारा पीएम जन मन तथा आवास प्लस योजना के अंतर्गत आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन हितग्राहियों के यहां स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए प्रेरित कर उन्हें लाभान्वित किया जाए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वाॅश इन व्हील के अंतर्गत स्वच्छता साथी के द्वारा मांग अनुसार की जाने वाली स्वच्छता संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा ब्लॉक समन्वयकों को इस कार्य का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम किरगी में प्लास्टिक बेस्ट यूनिट की स्थापना संबंधी कार्यों के संबंध में जिला समन्वय से जानकारी ली तथा बेस्ट सेग्रीगेशन कार्य के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड तथा पांचवा व 15 वें वित्त के अंतर्गत जिला एवं जनपद स्तर से स्वीकृत निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित कर कार्य पूर्णता के संबंध मे निर्देश दिए।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top