Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • हर्षोल्लास एवं गरिमामय रूप मे मनाया जाएगा जिले में गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास एवं गरिमामय रूप मे मनाया जाएगा जिले में गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास एवं गरिमामय रूप मे मनाया जाएगा जिले में गणतंत्र दिवस

कलेक्टर ने ली आयोजन तैयारी संबंधी बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

अनूपपुर 9 जनवरी 2026/ कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करने तथा आयोजन संबंधी जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें निर्धारित समय में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम,अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट,अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री सतीश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित सर्व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर के प्रांगण में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट तथा अन्य टुकड़ियों के साथ परेड का आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए आकर्षक तथा जनजागरूकता संदेशयुक्त विभागीय झांकियां तैयार कर गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत की जांए। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक के रूप में गुब्बारे छोड़े जाएंगे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण से होगा। गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन का भी आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इसमें चित्र प्रदर्शनी तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कलेक्टर ने ध्वजारोहण के दौरान एवं पश्चात् ध्वज संहिता का गंभीरता से पालन करने तथा जिले के सभी कार्यालयों में 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे तक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। आयोजन को सफल बनाने के लिए साफ-सफाई, पेयजल,पुलिस एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की तैनाती, अतिथि, मीडिया तथा आगंतुकों कि पृथक- पृथक बैठक व्यवस्था, बैरीकेटिंग, मंच व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए गए।

Releated Posts

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 54 आवेदकों की सुनी समस्याएं

अनूपपुर 17 मार्च 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर 24 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत

पीएम आवास के तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित करें- सीईओ जिला पंचायत पीएम आवास…

ByByVikash Sah Feb 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top