Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने जिले में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली लागू

किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने जिले में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली लागू

किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने जिले में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली लागू

अनूपपुर 9 जनवरी 2026/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अनूपपुर के उप संचालक ने जानकारी दी है कि किसानों को समय पर पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ई-टोकन उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की गई है। इस सिस्टम के तहत किसान अब स्वयं अपने मोबाईल से या MP Online कियोस्क अथवा Comman Service Center के माध्यम से ई-टोकन प्राप्त कर खरीद सकते है। किसान ई-टोकन के लिए https://etoken.mpkrishi.org के माध्यम से अपने आधार नम्बर से ओ.टी.पी. फीड कर लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद एग्री स्टैक से भू-अभिलेख के रिकार्ड अनुसार कृषि भूमि अपडेट होगी। मौसम एवं फसलों का चयन करने के उपरांत फसल तथा धारित रकबे अनुसार उर्वरकों की मांग की गणना होकर पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।

किसान को जिले के अधिकृत उर्वरक विक्रेता और उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी। जिसमें कृषक अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं। जिसकी जानकारी ई-टोकन के माध्यम से कृषक को पंजीकृत मोबाईल पर प्राप्त होगी।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top