Search The Query
  • Home
  • anuppur colectar
  • जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर कार्य की पूर्णता सुनिश्चित कराए-सीईओ जिला पंचायत

जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर कार्य की पूर्णता सुनिश्चित कराए-सीईओ जिला पंचायत

पीएम जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर कार्य की पूर्णता सुनिश्चित कराए-सीईओ जिला पंचायत

अनूपपुर एवं जैतहरी जनपद के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

अनूपपुर 13 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जनमन तथा आवास प्लस स्कीम के तहत स्वीकृत आवास निर्माण कार्य की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने पूर्व पाक्षिक बैठक उपरांत से अब तक के आवास निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों से आवास निर्माण कार्य का लगातार फॉलो अप लेने तथा अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत जैतहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार तथा जनपद अनूपपुर के सीईओ, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास) डॉ उमेश द्विवेदी,विकासखंड समन्वयक आवास तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ ने पीएम आवास जनमन तथा आवास प्लस के निर्माण कार्य के क्रियान्वयन की सतत समीक्षा सेक्टर बैठक में करने तथा हितग्राहियों के कार्य स्थल पर जाकर निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य के लिए सतत प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के प्लिंथ लेवल के कार्यों पर विशेष ध्यान देकर कार्य में प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में जनपद पंचायत अनूपपुर एवं जैतहरी मे लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणो के निराकरण में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत अनूपपुर के सीईओ तथा जैतहरी एवं अनूपपुर के खण्ड पंचायत अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि लंबित सीएम हेल्पलाइन के एक-एक प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Releated Posts

अनूपपुर को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व, आईएएस रत्नाकर झा ने संभाला कलेक्टर का पदभार

विशेष समाचार | जनकलम न्यूज़ अनूपपुर, 30 जुलाई। अनूपपुर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। भारतीय…

ByByVikash Sah Jul 30, 2026

अनूपपुर में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनविश्वास: निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया परीक्षण, गंभीर रोगों पर दी सटीक सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन अनूपपुर, 25 जुलाई।…

ByByVikash Sah Jul 25, 2026

प्राकृतिक जंगलों का संरक्षण एवं संवर्धन के किए जाएं प्रयास-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदा के संरक्षण हेतु सरकार एवं समाज में समन्वय जरूरी- मुख्यमंत्री डॉ.यादव अमरकंटक की अखंडता को बनाए रखने…

ByByVikash Sah Apr 14, 2026

लापरवाही बर्दाश्त नहीं” — कलेक्टर हर्षल पंचोली का कड़ा संदेश

अनूपपुर | 16 मार्च 2026जिले में प्रशासनिक सख्ती का बड़ा संकेत देते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने साफ…

ByByVikash Sah Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top