जेंडर कैंपेन नई चेतना 4.0 अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन
हौसलों की उड़ान के तहत समूह की लखपति दीदियों ने किया संवाद
ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बनाने ली शपथ
अनूपपुर 14 जनवरी 2026/ मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर जेंडर कैंपेन, नई चेतना 4.0 अंतर्गत 13 से 15 जनवरी तीन दिवसीय स्व सहायता समूह से जुड़ी दीदियों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम को हौसलों की उड़ान नाम दिया गया है।
महिला सशक्तिकरण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित हौसलों की उड़ान कार्यक्रम के तहत प्रथम दिवस समूह से जुड़ी लखपति दीदियों का संवाद कार्यक्रम ,दूसरे दिन विशेष पतंग महोत्सव एवं गुड़ तिल बैठक का आयोजन तथा तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस आजीविका मिशन अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंड अंतर्गत संचालित संकुल संगठनों की लखपति दीदियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद दीदियों के जीवन में आये परिवर्तनों को संबंधित दीदियों ने गर्व एवं उत्सााह के साथ साझा किया । इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा दीदियों को भी लखपति बनाने के लिए लखपति शपथ भी ली गयी। जिले के समस्त विकासखंडों में उक्त कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई एवं अपनी सफलता की कहानियो को एक दूसरे से साझा किया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि अगले दो दिवस भी पतंग उत्साव एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें समूह से जुड़ी दीदियां भाग लेंगी ।उक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिला स्तर से श्रीमति अंजू शुक्ला, जिला प्रबंधक मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजन हेतु विभागीय स्तर पर समन्वय का कार्य किया जा रहा है। आज के कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु विकासखंड प्रबंधक अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पजराजगढ़ के श्री दुर्गेश दाहिया, श्री रजनीश सिंह, श्री कन्हैया लाल पटेल एवं श्री सुरेश कारपेंटर एवं समस्त विकासखंड टीम एवं विभिन्न संकुल स्तरीय संगठनों की दीदियों द्वारा विशेष प्रयास किया गया।




